दलाई लामा ने धर्म के नाम पर हिंसा को लेकर जताया दुख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोधगया : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने धर्म के नाम पर हिंसा पर दुख जताया है. उन्होंने मंगलवार को मुलाकात करने पहुंचे बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत व बेलागंज के विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव से बातचीत में कहा कि दुनिया का हर व्यक्ति शांति व सुख की कामना करता है. ऐसे में किसी भी […]
विज्ञापन
बोधगया : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने धर्म के नाम पर हिंसा पर दुख जताया है. उन्होंने मंगलवार को मुलाकात करने पहुंचे बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत व बेलागंज के विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव से बातचीत में कहा कि दुनिया का हर व्यक्ति शांति व सुख की कामना करता है. ऐसे में किसी भी धर्म के मानने या नहीं मानने के नाम पर अहिंसा का मार्ग छोड़ कर लोग हिंसा को अपनाते हैं. इससे शांति नहीं मिल सकती है.
इस कारण सबसे बड़ा धर्म मानवता है और शांति व समृद्धि के लिए हिंसा का मार्ग छोड़ना होगा. विधायक कुमार सर्वजीत ने बताया कि बौद्ध धर्मगुरु ने शांति से ही समृद्धि की बात कही है. इस बीच बौद्ध धर्मगुरु से हर वर्ष बोधगया आने का उन्होंने आग्रह भी किया है. दलाई लामा ने सभी आगंतुकों को खादा भेंट कर आशीर्वाद दिया. कुछ विदेशी अनुयायियों ने भी इस दौरान दलाई लामा से मुलाकात की व उनसे आशीष प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










