शराब धंधेबाज गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार
Updated at : 23 Nov 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में छापा गया : रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में छापेमारी कर शराब धंधेबाज गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लायी जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते […]
विज्ञापन
कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में छापा
गया : रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में छापेमारी कर शराब धंधेबाज गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लायी जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम बनायी. जैसे ही ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंची. उक्त टीम ने ट्रेन में घुस कर छापेमारी की. इस दौरान जनरल बोगी से 44 लीटर शराब के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कोंच थाना क्षेत्र के कामेश्वर नगर की सुमंती देवी, रजंती देवी, तेतरी देवी व रेशा देवी के रूप में की गयी है. इन सभी से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों महिलाएं बाहर से शराब लाकर गांवों में बेचती थीं.
हटिया-पटना एक्सप्रेस से शराब जब्त : रेल पुलिस की टीम ने हटिया-पटना एक्सप्रेस से 40 बोतल देशी शराब जब्त की है. रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लायी जा रही है. पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त की. लेकिन, धंधेबाज भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात धंधेबाजों पर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




