करोड़ के मिठाई कारोबार का अनुमान
Updated at : 27 Oct 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

गया : दीपों का उत्सव दीपावली पर्व के मौके पर आतिशबाजी के साथ साथ श्री लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमा का पूजन की भी मान्यता काफी पौराणिक है. इसी मान्यता को लेकर पूजन के निमित्त लोग मिठाई की खरीदारी दीपावली पर्व के मौके पर हर साल करते रहे हैं. इस वर्ष भी दीपावली पर्व […]
विज्ञापन
गया : दीपों का उत्सव दीपावली पर्व के मौके पर आतिशबाजी के साथ साथ श्री लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमा का पूजन की भी मान्यता काफी पौराणिक है. इसी मान्यता को लेकर पूजन के निमित्त लोग मिठाई की खरीदारी दीपावली पर्व के मौके पर हर साल करते रहे हैं. इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर लोग अपनी जेब के वजन के अनुसार मिठाई की खरीदारी कर रहे हैं.
गया शहर के मिठाई के सबसे बड़े कारोबारी प्रमोद लड्डू भंडार के कर्मचारियों की माने तो इस वर्ष लोगों की लड्डू पहली पसंद बन गयी है. मिठाई की खरीदने के लिये दुकान आने वाले अधिकतर ग्राहक लड्डू की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं करीब 40 प्रतिशत लोग खोवा, छेना की मिठाई की भी खरीदारी कर रहे हैं. इन लोगों में से कुछ लोग मैदे से बनी मिठाइयों की भी खरीदारी कर रहे हैं. इस दुकान के प्रबंधक के अनुसार औसतन प्रति ग्राहक करीब पांच सौ रुपये तक की मिठाई की खरीदारी कर रहे हैं.
नगर निगम के आंकड़े के अनुसार शहर में करीब एक लाख परिवार इस वर्ष दीपावली त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे हैं. इस अनुसार करीब पांच करोड़ रुपये की मिठाई का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस वर्ष छेना की मिठाई 340 से चार सौ रुपये प्रति किलो, खोवा की मिठाई 500 से छह सौ प्रति किलो काजू की मिठाई 840 रुपये, बेसन के लड्डू 160 से 420 रुपये प्रति किलो बाजार में कारोबारियों के द्वारा बेचे जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




