ePaper

डुमरिया के हॉस्पिटल मैनेजर को हुआ डेंगू

Updated at : 19 Oct 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया के हॉस्पिटल मैनेजर को हुआ डेंगू

गया : स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी डेंगू का लोग शिकार हो रहे हैं. कुछ दिन पहले बोधगया के एक युवक को डेंगू होने की बात सामने आयी थी. अब पता चला है कि डुमरिया के हॉस्पिटल मैनेजर भी इसकी चपेट में आ गये हैं. हॉस्पिटल मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

गया : स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी डेंगू का लोग शिकार हो रहे हैं. कुछ दिन पहले बोधगया के एक युवक को डेंगू होने की बात सामने आयी थी. अब पता चला है कि डुमरिया के हॉस्पिटल मैनेजर भी इसकी चपेट में आ गये हैं. हॉस्पिटल मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि डेंगू जांच की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है.

घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं. इधर, मलेरिया पदाधिकारी डॉ एमइ हक ने बताया कि समय-समय पर मगध मेडिकल अस्पताल से जानकारी ली जा रही है कि कोई इस रोग का मरीज तो नहीं आया है. डुमरिया के हॉस्पिटल मैनेजर से बात की गयी है. प्राइवेट में इसकी सही जांच की व्यवस्था नहीं है. मगध मेडिकल अस्पताल में एलाइजा टेस्ट कराने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन