गया में हाइड्रोसील की जगह कर दिया पैर का ऑपरेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन कराने आये रामभजन यादव के डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन कर दिया. परैया थाने के पुनाकला गांव के रहनेवाले रामभजन यादव के बेटे भुवनेश्वर यादव ने बताया कि हाइड्रोसील ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों ने पूरी तैयारी कर ली थी. यहां तक ऑपरेशन […]
विज्ञापन
गया : गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन कराने आये रामभजन यादव के डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन कर दिया. परैया थाने के पुनाकला गांव के रहनेवाले रामभजन यादव के बेटे भुवनेश्वर यादव ने बताया कि हाइड्रोसील ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों ने पूरी तैयारी कर ली थी.
यहां तक ऑपरेशन थियेटर में पिता के होश में रहने तक डॉक्टर यही कहते रहे कि हाइड्रोसील का ऑपरेशन करना है. लेकिन, जब कमरे से बाहर निकाला, तो देखा कि दाहिने पैर का ऑपरेशन हुआ है. पिता का पैर फाइलेरिया के कारण फूला था. हालांकि, कोई दिक्कत नहीं थी. आराम से चल-फिर रहे थे. डॉक्टरों ने उनको बीमारी से छुटकारा, तो नहीं दिलाया, पर एक नयी तकलीफ जरूर दे दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन