गया : 67 हजार पिंडदानियों के लिए रहने की होगी व्यवस्था

Updated at : 03 Sep 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
गया : 67 हजार पिंडदानियों के लिए रहने की होगी व्यवस्था

गया/पटना : जिला प्रशासन ने पितृपक्ष मेले के दौरान 67514 पिंडदानियों के रहने की व्यवस्था की है. स्कूलों को मिला कर बनाये गये 26 सरकारी आवासन स्थलों में कुल 13,865, 85 होटल व रेस्ट हाउस में 4856 व 468 पंडा व निजी भवनों में 48,793 पिंडदानियों के रहने की व्यवस्था होगी. पिछले साल जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

गया/पटना : जिला प्रशासन ने पितृपक्ष मेले के दौरान 67514 पिंडदानियों के रहने की व्यवस्था की है. स्कूलों को मिला कर बनाये गये 26 सरकारी आवासन स्थलों में कुल 13,865, 85 होटल व रेस्ट हाउस में 4856 व 468 पंडा व निजी भवनों में 48,793 पिंडदानियों के रहने की व्यवस्था होगी. पिछले साल जिला प्रशासन ने 16,500 पिंडदानियों के रहने का इंतजाम कराया था. इस बार रहने का अधिक इंतजाम किया गया है.

इसके अलावा 25 जगहों पर पुलिस बलों के रहने का इंतजाम किया गया है. सरकारी आवासन स्थलों को पांच सितंबर तक ठीक करने का आदेश दिया गया है. डीइओ मो मुस्तफा हुसैन मंसूरी की देखरेख में विद्यालय में काम काज कराया जा रहा है. शेष प्राइवेट जगह के मालिकों को भी व्यवस्था ठीक करा लेने को कहा गया है.

पितृपक्ष मेले में विधि-व्यवस्था संभालने के लिए बिप्रसे के 17 पदाधिकारियों की तैनाती : राज्य सरकार ने गया में आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले में विधि-व्यवस्था की देखभाल करने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. इनकी तैनाती गया समाहरणालय में 10 से 29 सितंबर तक के लिए की गयी है. इसमें अपर समाहर्ता और वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं.

इसमें गया के जिला प्रबंधक (बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम) राजेंद्र प्रसाद सिंह, अरवल अपर समाहर्ता संजीव कुमार सिन्हा, जहानाबाद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश, बक्सर वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार जायसवाल, रोहतास जिला पंचायतराज पदाधिकारी किशोर कुमार, लखीसराय जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजीव, औरंगाबाद (दाउदनगर) भूमि सुधार उप समाहर्ता राहुल कुमार, शेखपुरा भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, कैमूर जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम) संतोष कुमार, अरवल भूमि सुधार उप समाहर्ता बृज किशोर पांडेय, नवादा वरीय उपसमाहर्ता राजबर्द्धन, नवादा (रजौली) डीसीएलआर विमल कुमार सिंह, भोजपुर (जगदीशपुर) डीसीएलआर रोहित कुमार, रोहतास (विक्रमगंज) डीसीएलआर मधुसूदन प्रसाद, रोहतास वरीय उपसमाहर्ता चेत नारायण राय, कैमूर डीसीएलआर कुमार विनोद और औरंगाबाद डीसीएलआर मनोज कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन