डाकघर ने गंगाजल का दूसरा स्टॉक मंगवाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : सावन महीना शुरू होते ही डाकघरों में हरिद्वार व गंगोत्री के गंगाजल को खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. अब लोगों को हरिद्वार व गंगोत्री से गंगाजल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि प्रवर डाक अधीक्षक रंजय कुमार सिंह ने सभी डाकघरों में हरिद्वार व गंगोत्री के गंगाजल का दूसरा […]
विज्ञापन
गया : सावन महीना शुरू होते ही डाकघरों में हरिद्वार व गंगोत्री के गंगाजल को खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. अब लोगों को हरिद्वार व गंगोत्री से गंगाजल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि प्रवर डाक अधीक्षक रंजय कुमार सिंह ने सभी डाकघरों में हरिद्वार व गंगोत्री के गंगाजल का दूसरा स्टॉक मंगवाया है.
उन्होंने बताया कि सभी डाकघरों में एक हजार लीटर गंगाजल मांगवाया गया है. ताकि, लोगों को गंगाजल खरीदने में परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि शहर में ही गंगोत्री का जल प्रधान डाकघर से 30 रुपये में ले सकते हैं.
सावन के मद्देनजर गया शहर के सभी डाकघरों में इसके लिए विशेष काउंटर भी खुल गया है. सभी काउंटरों पर गंगाजल उपलब्ध है. प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि हर साल सिर्फ प्रधान डाकघर में ही गंगाजल की व्यवस्था करायी जाती थी. लेकिन, इस बार हर डाकघर व उप डाकघर यह व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










