नाबालिग को पोल से बांध कर बेरहमी से पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डोभी (गया) : डोभी थाना क्षेत्र की वारी पंचायत अंतर्गत धोंधवा गांव में बुधवार की रात चाेरी की नीयत से घुसे एक नाबालिग को पोल से बांध कर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में एक आरोपित की पहचान पुलिस ने की है. उसके खिलाफ थाने में […]
विज्ञापन
डोभी (गया) : डोभी थाना क्षेत्र की वारी पंचायत अंतर्गत धोंधवा गांव में बुधवार की रात चाेरी की नीयत से घुसे एक नाबालिग को पोल से बांध कर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में एक आरोपित की पहचान पुलिस ने की है. उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धोंधवा निवासी प्रकाश तांती के घर में बुधवार की देर रात स्थानीय निवासी सत्येंद्र तांती का 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार चोरी की नीयत से घुसा. वह घर में बक्सा खोल कर रुपये निकला रहा था. इसी बीच प्रकाश तांती के परिजनों के नींद खुल गयी. उन्होंने रंगे हाथ सोनू कुमार को पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने उसे गांव के बिजली के पोल में बांध दिया और जम कर पीटा.
रातभर उसे पोल में ही बांधे रखा. गुरुवार की सुबह उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिलने के बाद उसे छोड़ दिया. इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर पुलिस द्वारा छानबीन की गयी, जिसमें एक व्यक्ति कि पहचान धोंधवा के ही अमिरक तांती के रूप में हुई. वह नाबालिग को बांध रहा था. वहीं, अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है. अमिरक तांती पर नाबालिग को पोल से बांध कर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, एक पर प्राथमिकी दर्ज
वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की
कोई आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को छोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










