गया :मगध मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर एडमिशन की मिली स्वीकृति

गया : अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में कुछ शर्त रखते हुए एमसीआइ (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट पर सरकार ने 100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति दे दी है. इसकी पुष्टि कॉलेज के प्राचार्य ने की है. प्राचार्य डॉ एचजी अग्रवाल ने बताया कि एमसीआइ की टीम ने पिछले दिनों जांच के दौरान […]
गया : अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में कुछ शर्त रखते हुए एमसीआइ (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट पर सरकार ने 100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति दे दी है. इसकी पुष्टि कॉलेज के प्राचार्य ने की है. प्राचार्य डॉ एचजी अग्रवाल ने बताया कि एमसीआइ की टीम ने पिछले दिनों जांच के दौरान यहां पर चार फैकेल्टी में प्रोफेसर व एसोसिएट की कमी पायी थी. इसके साथ कई अन्य तरह के इन्फ्रास्ट्रक्चर के कमी को कॉलेज में पूरा करने का निर्देश दिया था.
उन्होंने बताया कि सरकार ने 100 सीटों पर एडमिशन के लिए अनुमति दे दी है. जांच के दौरान जो भी कमी बतायी गयी थी. उसे कॉलेज में पूरा कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि चुनाव के कारण यहां प्रोफेसर व एसोसिएट के रिक्त सीट पर पोस्टिंग नहीं हुई थी. एक सप्ताह पहले ही इन सभी सीटों पर प्रोफेसर व एसोसिएट की पोस्टिंग विभाग ने कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










