गया : झाड़ी में मिले नवजात को लाया गया दत्तक गृह
Updated at : 24 Mar 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

20 मार्च को डीएम आवास के पास की झाड़ी में मिला था नवजात गया : डीएम आवास के पास की झाड़ी से मिले नवजात को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने कब्जे में लेकर विशेष दत्तक गृह में रखा है. बताया गया कि बीते 20 मार्च को एक महिला सफाई कर्मी ने सफाई के दौरान जिलाधिकारी […]
विज्ञापन
20 मार्च को डीएम आवास के पास की झाड़ी में मिला था नवजात
गया : डीएम आवास के पास की झाड़ी से मिले नवजात को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने कब्जे में लेकर विशेष दत्तक गृह में रखा है. बताया गया कि बीते 20 मार्च को एक महिला सफाई कर्मी ने सफाई के दौरान जिलाधिकारी के आवास के पास की झाड़ी से नवजात के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद उक्त महिला सफाई कर्मी ने इसकी सूचना रामपुर थाना को दी.
रामपुर थाना ने नवजात शिशु को बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. पुलिस के निर्देश पर नवजात को चाइल्ड लाइन की टीम मेंबर विभा कुमारी ने इलाज के लिये मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. उक्त शिशु का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी. इसके बाद सामाजिक सुरक्षा सदस्य सह बाल कल्याण समिति के सहायक निदेशक राजन कुमार के आदेश पर नवजात को विशेष अतिथि गृह में देखभाल के लिये रखा गया है.
इधर, चाइल्ड लाइन के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिये जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन के द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है. बावजूद दत्तक ग्रहण संस्थान व विभिन्न स्थानों में रखे पालनों में नवजात को न रखकर झाड़ियों में फेंक देना बहुत ही दुःखद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




