मानपुर : मानपुर में फिर ऑनर किलिंग प्रेमी-प्रेमिका को मार डाला
मानपुर : मानपुर में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. कइया पंचायत के मनियारा गांव में पिछले आठ फरवरी को प्रेमी विकास पासवान (21 वर्ष) व प्रेमिका सोनी कुमारी उर्फ स्नेहा (16 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद युवती के परिवारवाले व गांव के लोग […]
मानपुर : मानपुर में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. कइया पंचायत के मनियारा गांव में पिछले आठ फरवरी को प्रेमी विकास पासवान (21 वर्ष) व प्रेमिका सोनी कुमारी उर्फ स्नेहा (16 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद युवती के परिवारवाले व गांव के लोग देर रात दोनों शवों को खटिया पर लाद कर हुकली नदी के किनारे ले गये और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद मोटर पंप से पाइप जोड़ शवों के जलने के बाद अवशेष को पानी से साफ कर दिया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इधर, मृतक विकास के पिता चांदो पासवान (वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारिसोवा गांव निवासी) ने मुफस्सिल थाना आकर अपने बेटे विकास के अपहरण की जानकारी दी. पुलिस नौ फरवरी को इसकी जांच में मनियारा पहुंची. गांव व परिवारवालों की चुप्पी ने पुलिस को परेशान कर दिया. इसके बाद पुलिस ने 10 फरवरी की देर रात कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया व सख्ती से पूछताछ की, तो मामला सामने आने लगा.
10 फरवरी की देर रात पुलिस टीम गांव पहुंची व युवती के पिता बालेश्वर यादव, उसके चचेरा चाचा अरविंद कुमार यादव व लड़की के ननिहाल अतरी थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी श्रवण कुमार के अलावा एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान युवती के पिता बालेश्वर यादव ने हत्या की बात बतायी व शव को जलाने तक की घटना की जानकारी दी.
इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह गांव में पहुंच कर आधा किलोमीटर दूर हुकली नदी तट की झाड़ियों में तलाश की गयी. सात बजे पुलिस को एक गड्ढे में पानी के ऊपर केमिकल उतराता दिखा. पानी की जांच की और इसके बाद शव जलाने वाली जगह मिल गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए