खेत के बीचोबीच स्टेडियम मेढ़ ही आने-जाने का रास्ता
Updated at : 08 Feb 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

करौं : पदाधिकारियों की अदूरदर्शिता व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में 98 लाख की लागत से ऐसी जगह स्टेडियम बना दिया गया, जहां जाने का रास्ता नहीं है. डिंडाकोली पंचायत भवन के पास ही विशेष प्रमंडल से करीब 98 लाख की लागत से यह स्टेडियम बनाया गया. लाखों का […]
विज्ञापन
करौं : पदाधिकारियों की अदूरदर्शिता व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में 98 लाख की लागत से ऐसी जगह स्टेडियम बना दिया गया, जहां जाने का रास्ता नहीं है. डिंडाकोली पंचायत भवन के पास ही विशेष प्रमंडल से करीब 98 लाख की लागत से यह स्टेडियम बनाया गया. लाखों का स्टेडियम तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन अबतक प्रशासन को सुपुर्द नहीं किया जा सका.
स्टेडियम के चारों ओर जमाबंदी जमीन है, जहां किसान खेती भी कर चुके हैं. आखिर बिना रास्ता दिये खेत के बीचोबीच स्टेडियम का निर्माण कैसे कर दिया गया. लाखों खर्च के बाद भी स्थानीय खिलाड़ियों की तमन्ना अधूरी रह गयी है.
आलम यह है कि स्टेडियम तक जाने के लिए सड़क नहीं है. इसके चारों ओर जमाबंदी जमीन है, जिसमें किसान धान की खेती कर चुका है. मुख्य सड़क से स्टेडियम तक पैदल आवाजाही हो सकती है. मैदान में मिट्टी के बजाय कंकड़ बिछा दिया गया है. जिस पर खेलना संभव नहीं है. स्टेडियम के उपर से 11 हजार वोल्ट विद्युत तार गुजरी है, जिसे हटाया नहीं गया है. असामाजिक तत्वों द्वारा स्टेडियम की खिड़की में लगा शीशा तोड़ दिया गया है.
कहते हैं श्रम नियोजन मंत्री
डिंडाकोली मुख्य पथ से स्टेडियम तक जाने के लिए 24.30 लाख की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है. एनआरइपी विभाग निविदा के माध्यम से सड़क निर्माण करायेगी. एक सप्ताह में निविदा होगा. स्टेडियम में सभी प्रकार की सुविधा खिलाड़ियों के लिए मुहैया करायी जायेगी.
राज पलिवार, श्रम नियोजन मंत्री
कहते हैं खिलाड़ी
वरुण सिंह, तन्मय बल, अनूप बल, विनोद राणा, ओम शंकर, रिंकु मंडल आदि खिलाड़ियों ने कहा कि यहां स्टेडियम नहीं रहने से अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है. शाम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं स्कूल मैदान में अभ्यास करती हैं. उन लोगों को खेलने का मौका नहीं मिलता है. बड़े स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाता है. नये स्टेडियम बनने से उम्मीद जगी थी कि लेकिन स्टेडियम की हालत देख निराश हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




