गया : यात्रियों के बीच बहस व मारपीट की घटना के बाद की गयी रोड़ेबाजी

गया : अनुमंडल मुख्यालय टिकारी में मंगलवार की रात टिकारी अस्पताल रोड में कई जगहों पर मुंडा बाबा के नाम से चिपकाये गये नक्सली पोस्टर से इलाके में हड़कंप मचा है. पोस्टर बिजली के पोल, गुमटी व अन्य जगहों पर चिपकाये गये, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. वहीं, कोंच बाजार में भी […]
गया : अनुमंडल मुख्यालय टिकारी में मंगलवार की रात टिकारी अस्पताल रोड में कई जगहों पर मुंडा बाबा के नाम से चिपकाये गये नक्सली पोस्टर से इलाके में हड़कंप मचा है. पोस्टर बिजली के पोल, गुमटी व अन्य जगहों पर चिपकाये गये, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. वहीं, कोंच बाजार में भी कई जगहों पर नक्सली पोस्टर चिपकाये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है.
टिकारी के मुहल्ला छावनी व अस्पताल मोड़ पर चिपकाये गये नक्सली पोस्टर में मुंडा बाबा के नाम से धमकी दी गयी है. पोस्टर में आरसीसी जिंदाबाद, बालू माफिया होश में आ जाओ, पुलिस प्रशासन के दलाल होश में आओ आदि चेतावनी भरी बात लिखी हुई है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह टिकारी थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है.
- पुलिस ने पोस्टरों को उतार कर कब्जे में लिया
- पोस्टर चिपकानेवालों की पहचान में जुटी पुलिस
- कोंच में खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










