ePaper

गया : शादी के बहाने अपहरण के मामले में दंपती काे 10 साल की कैद

Updated at : 03 Jan 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
गया :  शादी के बहाने अपहरण के मामले में दंपती काे 10 साल की कैद

गया : शादी करने की नीयत से बहला-फुसला कर नाबालिग बच्ची के अपहरण के एक मामले में अदालत ने 10 वर्ष की सजा सुनायी है. त्वरित न्यायालय प्रथम दिग्विजय सिंह की अदालत में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 5/11 के सूचक नीमचक बथानी थाने के छतनी गांव के रहनेवाले मथुरा प्रसाद का आरोप था कि […]

विज्ञापन
गया : शादी करने की नीयत से बहला-फुसला कर नाबालिग बच्ची के अपहरण के एक मामले में अदालत ने 10 वर्ष की सजा सुनायी है. त्वरित न्यायालय प्रथम दिग्विजय सिंह की अदालत में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 5/11 के सूचक नीमचक बथानी थाने के छतनी गांव के रहनेवाले मथुरा प्रसाद का आरोप था कि 31 जनवरी 11 काे उसकी नाबालिग नतनी काे पड़ाेस के ही एक बच्ची ने बहाने से बाहर बुलाया और नतनी की माेबाइल फोन से बात करायी.
मोबाइल पर बात करने की के बाद मेरी नतनी गांव के उत्तर में आहर की आेर चली गयी जहां से अमरेश कुमार उर्फ छाेटन कुमार व उसके पिता अमरेंद्र प्रसाद बाइक पर बैठा कर हमारी नतनी काे शादी की नीयत से लेकर चले गये.
इस मामले में कुल तीन लाेगाें काे अभियुक्त बनाया गया था. अमरेश कुमार का मामला किशाेर न्यायालय में चल रहा है. इनकी मां मीरा देवी व अमरेंद्र प्रसाद काे इस मामले में अदालत ने दाेनाें पक्षाें काे सुनने के बाद 10 साल की सजा सुनायी.
अदालत ने जिस दिन दाेषी करार दिया था, उसी दिन इस मामले के मुदालह अमरेंद्र प्रसाद फरार हाे गये. अदालत ने अमरेंद्र प्रसाद के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी कर दिया. बुधवार काे सजा के दिन भी अमरेंद्र प्रसाद फरार पाये गये. इस मामले में अभियाेजन पक्ष की आेर से कुल 10 लाेगाें की गवाही हुई.
सूचक की आेर से अधिवक्ता बबन सिंह व बचाव पक्ष की आेर से अधिवक्ता सुनील कुमार ने अपना पक्ष रखा. अदालत ने दाेनाें पक्षाें काे सुनने के बाद 10 साल की सजा व 15 हजार रुपये जुर्माना मुकर्रर किया. जुर्माना अदा न करने की सूरत में छह महीने की अतिरिक्त सजा सुनायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन