प्रारंभ से ही शांतिप्रिय देश रहा है भारत : दलाई लामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2018 4:56 AM

विज्ञापन

बोधगया : भारत प्रारंभ से ही शांतिप्रिय देश रहा है. सदियों से भारत शांति का पक्षधर रहा है. प्राचीन शिक्षा की व्यवस्था ही ऐसी थी कि शिक्षा व धर्म-कर्म के साथ-साथ पूजा-पाठ करने की भी परंपरा थी. इससे विद्यार्थी आश्रम या गुरुकुल में रह कर अध्ययन के साथ-साथ साधना किया करते थे. साधना सेेेे उनका […]

विज्ञापन
बोधगया : भारत प्रारंभ से ही शांतिप्रिय देश रहा है. सदियों से भारत शांति का पक्षधर रहा है. प्राचीन शिक्षा की व्यवस्था ही ऐसी थी कि शिक्षा व धर्म-कर्म के साथ-साथ पूजा-पाठ करने की भी परंपरा थी. इससे विद्यार्थी आश्रम या गुरुकुल में रह कर अध्ययन के साथ-साथ साधना किया करते थे.
साधना सेेेे उनका दिमाग शांत रहता था व वे हमेशा शांति की बात किया करते थे. लेकिन, वर्तमान शिक्षा प्रणाली में दिमागी शांति के लिए कोई व्यवस्था नहीं है.
विद्यार्थी हर वक्त व्यस्त रह रहे हैं. दिमाग को स्थिर करने का वक्त नहीं मिल पा रहा है. इस कारण चाहिए कि पठन-पाठन के साथ-साथ दिमाग को स्थिर रखने के उपायों पर बात हो. भारत में पहले ऐसी व्यवस्था थी. योग व साधना के बल पर लोग दिमाग को शांत रखते थे. इस कारण शांति की बात होती थी.
इंटर फेथ फोरम के बैनर तले शुक्रवार की सुबह विभिन्न धर्मों के लोगों से हुई बातचीत में उक्त बातें दलाई लामा ने कहीं. बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि करुणा, प्रेम, शांति व भाईचारे की बात तो सभी धर्मों पर लागू होती है.
सभी धर्मों के सिद्धांत में यह समाहित है. फिर भी विवाद होता रहता है. दलाई लामा ने सीख दी कि बोधगया में हर वर्ष एक सेमिनार, संगोष्ठी का आयोजन किया जाना चाहिए,
जिसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हों व शांति की दिशा में बात हो. इंटर फेथ फोरम के सचिव एएच खान के नेतृत्व में दलाई लामा से लोगों ने तिब्बत मोनास्टरी में मुलाकात कर बातचीत की.
संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे दलाई लामा: महाबोधि मंदिर परिसर के दक्षिण स्थित वट्पा बौद्ध मठ परिसर में शनिवार की सुबह दलाई लामा एक संग्रहालय के निर्माण की आधारशिला रखेंगे.
फ्रा बोधिनंदामुनि सेंटर के नाम से तैयार होने वाले संग्रहालय में बुद्ध से जुड़ी किताबें व अन्य धर्मग्रंथ उपलब्ध रहेंगे. बताया गया कि इस सेंटर में विभिन्न देशों के बौद्ध स्कॉलर आयेंगे व पठन-पाठन का कार्य करेंगे.
दो कारें व एक बाइक भी जब्त
गया. आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम व शुक्रवार की सुबह चाकंद व डोभी में छापेमारी कर देशी-विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. इस दौरान दो कार समेत एक बाइक को भी जब्त किया गया.
आबकारी इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने शुक्रवार की सुबह डोभी के दादपुर के पास तलाशी के दौरान बाइक पर 15 लीटर शराब लेकर आ रहे सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया.
इसके साथ ही गुरुवार की रात करीब आठ बजे इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने एनएच 83 पर चाकंद गुमटी के पास एक हुंडई कार से पांच सौ पाउच देशी शराब जब्त की. इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब की पाउच को कार के चारों गेट के अंदर बने बॉक्स में छिपाया गया था.
इस मामले में नालंदा के रहुई के अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गुरुवार की शाम उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय के नेतृत्व में डोभी चेकपोस्ट के पास वाहन चेकिंग में कार से आठ बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. इसमें पटना जिले के पालीगंज के धंधेबाज विकास कुमार सिंह को पकड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन