गया : स्कूल बस पलटी, 17 बच्चे घायल, ड्राइवर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 5:52 AM
राजगीर, पावापुरी व बोधगया घूमने जा रहे थे बच्चे गया : रोहतास के चेनारी स्थित सन प्लस स्कूल के बच्चों को लेकर शुक्रवार की रात राजगीर, पावापुरी व बोधगया के लिए एजुकेशनल टूर पर निकली बस शनिवार की सुबह गया के गैहलोर स्थित वंशी बिगहा गांव के पास पलट गयी. इसमें 17 बच्चों समेत 26 […]
राजगीर, पावापुरी व बोधगया घूमने जा रहे थे बच्चे
गया : रोहतास के चेनारी स्थित सन प्लस स्कूल के बच्चों को लेकर शुक्रवार की रात राजगीर, पावापुरी व बोधगया के लिए एजुकेशनल टूर पर निकली बस शनिवार की सुबह गया के गैहलोर स्थित वंशी बिगहा गांव के पास पलट गयी. इसमें 17 बच्चों समेत 26 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व गैहलोर थाने की पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है. 12 वर्ष से कम उम्र के 17 बच्चों को शिशु रोग विभाग में रखा गया है.
ड्राइवर ने पी रखी थी शराब : शुक्रवार की शाम सात बजे ही बस के ड्राइवर ने शराब पी ली थी. स्कूल के प्राचार्य विक्की चौबे ने बताया कि स्कूल से बच्चों को लेकर चलते समय जब पता चला कि ड्राइवर ने शराब पी रखी है, तो टोल प्लाजा के पास आकर ड्राइवर को नींबू पानी पिलाया व नहलाया भी. उसके बाद ड्राइवर वहां से राजगीर के लिए बस लेकर निकला. एक जगह और रात में लाइन होटल पर रुक कर ड्राइवर ने शराब पी ली. इसकी सूचना खलासी ने स्कूल प्रबंधक को दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










