पंडालों ने बढ़ायी रौनक, पूजी गयीं मां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : शहर के िवभिन्न मुहल्लों व चौक चौराहों पर काली पूजा व लक्ष्मी पूजा के मौके पर प्रतिमा बैठा कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं. न्यू एरिया में काली पूजा के मौके पर प्रतिमा बैठा कर भव्य सजावट की गयी है. काली मां की पूजा करने मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में […]
विज्ञापन
गया : शहर के िवभिन्न मुहल्लों व चौक चौराहों पर काली पूजा व लक्ष्मी पूजा के मौके पर प्रतिमा बैठा कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं. न्यू एरिया में काली पूजा के मौके पर प्रतिमा बैठा कर भव्य सजावट की गयी है.
काली मां की पूजा करने मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे. हर किसी ने सजावट को देख कर सराहा है. आयोजन समिति के सुनील बंबईया ने बताया कि काली पूजा का आयोजन कई वर्षों से किया जाता है. अासपास के लोग भरपूर सहयोग करते हैं.
आठ नवंबर को जागरण होगा और महाप्रसाद का वितरण जायेगा. उधर, रामसागर तालाब स्थित बंगाली आश्रम के पास भी काली पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










