दुर्गास्थान मुहल्ले में शिक्षक के मकान पर पत्थरबाजी, दो घायल, रंगदारी के लिए अपराधियों ने मचाया उत्पात
Updated at : 31 Oct 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गेवाल बिगहा दुर्गास्थान मुहल्ले में एक शिक्षक के घर पर कुछ लोगों ने रंगदारी को लेकर पथराव कर दिया. इसमें प्राइवेट शिक्षक बुधन सिंह व उनके बेटे संतोष सिंह घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया. इससे पहले भी शिक्षक के घर […]
विज्ञापन
गया : गेवाल बिगहा दुर्गास्थान मुहल्ले में एक शिक्षक के घर पर कुछ लोगों ने रंगदारी को लेकर पथराव कर दिया. इसमें प्राइवेट शिक्षक बुधन सिंह व उनके बेटे संतोष सिंह घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया. इससे पहले भी शिक्षक के घर पर 10 सितंबर को हमला कर अपराधियों ने उनकी पत्नी कुसुम देवी को घायल कर दिया था.
शिक्षक ने बताया कि तीन चार लड़के पहले आये और हमला बोल दिया. पिस्टल के बट से मारा. इसके बाद जब इलाज कराने अस्पताल पहुंचे, तो कई लोगों ने उनके घर पर रोड़ेबाजी की है. इससे पहले भी बॉली पर मुहल्ले के कुछ लड़कों ने उनके घर पर हमला किया था. हर समय ये लोग मुहल्ले के लोगों को तंग किया करते हैं.
इस संबंध में सिविल लाइंस थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गेवाल बिगहा में बुधन सिंह के मकान पर कुछ आपराधिक तत्व के लोगों ने पत्थरबाजी की है. इसमें दो घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले हुई मारपीट में गेवाल बिगहा बॉली पर मुहल्ले के शशि कुमार, गेंदू कुमार सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था. उस मामले में सभी आरोपित फरार हैं. मंगलवार की शाम को भी मारपीट में यही लोग शामिल थे. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




