गया : ड्यूटी से गायब मिले चिकित्सक, मांगा गया जवाब

Updated at : 21 Oct 2018 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
गया : ड्यूटी से गायब मिले चिकित्सक, मांगा गया जवाब

गया : मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शनिवार को कई चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिले. सुबह 11 बजे प्राचार्य डाॅ एचजी अग्रवाल व अधीक्षक डाॅ बिजय कृष्ण प्रसाद वार्डों के निरीक्षण पर निकले. इस दौरान स्त्री रोग, शिशु रोग व निश्चेतना विभाग में चिकित्सक नहीं मिले. अधीक्षक ने तीनों विभाग के चिकित्सकों को कारण बताओ […]

विज्ञापन

गया : मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शनिवार को कई चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिले. सुबह 11 बजे प्राचार्य डाॅ एचजी अग्रवाल व अधीक्षक डाॅ बिजय कृष्ण प्रसाद वार्डों के निरीक्षण पर निकले. इस दौरान स्त्री रोग, शिशु रोग व निश्चेतना विभाग में चिकित्सक नहीं मिले.

अधीक्षक ने तीनों विभाग के चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है. अधीक्षक ने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर पर होनी वाली बैठकों में चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी पर रहने को कहा जाता है. यह जरूरी भी है. उन्होंने कहा कि सोमवार के बाद कभी भी मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया की टीम निरीक्षण के लिए पहुंच सकती है. ऐसे में अगर चिकित्सक समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं तो एमसीआई की रिपोर्ट निगेटिव हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन