गया में स्कूल बस पर हुआ एसिड अटैक

Updated at : 08 Oct 2018 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
गया में स्कूल बस पर हुआ एसिड अटैक

गया : जिले के बोधगया थाना अंतर्गत विज्ञान भवन स्थित जय हिंद पब्लिक स्कूल के बस पर असामाजिक तत्वों ने सोमवार की सुबह तेजाब फेंक दिया. इस घटना में स्कूल बस का ड्राइवर नरेंद्र कुमार जख्मी हो गया. जिसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मगध मेडिकल थाना […]

विज्ञापन

गया : जिले के बोधगया थाना अंतर्गत विज्ञान भवन स्थित जय हिंद पब्लिक स्कूल के बस पर असामाजिक तत्वों ने सोमवार की सुबह तेजाब फेंक दिया. इस घटना में स्कूल बस का ड्राइवर नरेंद्र कुमार जख्मी हो गया. जिसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि मगध मेडिकल कॉलेज में एसिड अटैक में घायल हुए व्यक्ति को लाया गया था. स्थिति गंभीर देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है.

बताया जाता है कि अतरी थाना क्षेत्र के जेठीयन गांव का रहनेवाला नागेंद्र सिंह जय हिंद पब्लिक स्कूल में बस ड्राइवर है. करीब 40 वर्षीय नागेंद्र सिंह को सोमवार की सुबह स्कूल गेट पर बाइक सवार दो लड़कों ने बाहर बुलाया और राजगीर का रास्ता पूछा उन्होंने रास्ता बताया. तभी बाइक के पीछे बैठे लड़के ने उनके चेहरे पर एसिड फेंक दी, जिसमें वह पूरी तौर से जख्मी हो गया. हालांकि, परिजनों व स्कूल प्रशासन की ओर से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन