असम भवन में रात गुजारने परिजन के साथ पहुंचे थे बच्चे

गया : प्रज्ञा ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर चलानेवाले भंते संघ प्रिय द्वारा बच्चों के साथ अनैतिक यौनाचार का मामला सामने आने पर बोधगया पहुंचे बच्चों के परिजनों ने तहकीकात की तो भंते भड़के उठे. परिजन जब कुछ बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात कही, तो असम के 15 बच्चों को […]
गया : प्रज्ञा ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर चलानेवाले भंते संघ प्रिय द्वारा बच्चों के साथ अनैतिक यौनाचार का मामला सामने आने पर बोधगया पहुंचे बच्चों के परिजनों ने तहकीकात की तो भंते भड़के उठे. परिजन जब कुछ बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात कही, तो असम के 15 बच्चों को संचालक ने बाहर निकाल दिया.
इसके साथ ही संचालक ने कहा कि सभी बच्चों को अपने साथ ले जाओ. बच्चों का कपड़ा तक संचालक ने नहीं दिया. सूत्र बताते हैं कि संचालक भंते अपनी संस्था को चलाने के लिए 22 कमरे मस्तीपुर में बना रखे हैं. बच्चों का शोषण किये जाने का शक किसी को नहीं हो इसके लिए भंते बोधगया में होनेवाले धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेता था. सूत्र बताते हैं कि भंते बाहरी रूप से पूरी तौर से बौद्धिस्ट होने का चोला पहन रखा है. इधर, परिजनों ने बताया कि जब संस्था के संचालक ने बच्चों का कपड़ा नहीं दिया, तो घर से लाये गमछा व टी-शर्ट पहना कर बच्चों को घर ले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










