दो दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

Updated at : 30 Aug 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

मानपुर : उसरी मुहल्ले में अपराधियों के द्वारा सोमवार देर रात महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट व गोलीबारी के बाद से लोग दहशत में रात गुजार रहे हैं. मुहल्ले के लोगों का आरोप है कि घटना के दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अबतक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी […]

विज्ञापन

मानपुर : उसरी मुहल्ले में अपराधियों के द्वारा सोमवार देर रात महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट व गोलीबारी के बाद से लोग दहशत में रात गुजार रहे हैं. मुहल्ले के लोगों का आरोप है कि घटना के दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अबतक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इधर, बुनियादगंज थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद से उसरी में पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है. वहीं, धीरज मांझी को गोली मारने वाले आरोपित मुकेश रवानी उर्फ मुकेश कुमार का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है.

इधर जख्मी स्थानीय युवक धीरज का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. धीरज का ऑपरेशन सफल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार धीरज को स्वस्थ होने में काफी समय लगेगा. पुलिस ने बताया कि धीरज मांझी के फर्द बयान पर मुकेश रवानी समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. पुलिस का दावा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी करने में लगी है.

जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि उसरी गांव में सोमवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने किसी महिला दुकानदार से सिगरेट खरीदी. इसके बाद सिगरेट उसके दुकान के पास ही सुलगा कर महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगे. महिला ने जब विरोध किया तो अपराधी उसके व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गये. इसके बाद फोन कर उन्होंने दूसरे साथियों को बुला लिया व पिस्टल व डंडे से हमला बोल दिया. अपराधियों ने इस घटना में लगभग आठ-दस राउंड गोलियां भी चलायीं. अपराधियाें द्वारा चलायी गयी गोली से एक स्थानीय युवक धीरज मांझी घायल हो गया. इसी बीच वहां ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये व कुछ अपराधियों को पकड़ लिया. ग्रामीणाें ने एक अपराधी मुकेश रवानी की जम कर धुनाई कर दी व बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन