सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गंवायी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : सेल्फी लेने के चक्कर में गुरुवार की शाम दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक की जान चली गयी. मृतक की पहचान अरवल जिले के मोगलपुर गांव निवासी संजय कुमार रंजन के रूप में की गयी है. ट्रेन में सवार अन्य रेल यात्रियों ने पुलिस को बताया कि गेट के पास खड़ा होकर वह […]
विज्ञापन
गया : सेल्फी लेने के चक्कर में गुरुवार की शाम दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक की जान चली गयी. मृतक की पहचान अरवल जिले के मोगलपुर गांव निवासी संजय कुमार रंजन के रूप में की गयी है. ट्रेन में सवार अन्य रेल यात्रियों ने पुलिस को बताया कि गेट के पास खड़ा होकर वह सेल्फी ले रहा था. इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया. इससे उसकी मौत हो गयी.
रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है. मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला था. आधार कार्ड के सहारे युवक की पहचान की गयी है. शुक्रवार को कानूनी कार्रवाई करने के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को रेल पुलिस ने सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










