मधुसूदन कॉलोनी के दो घरों को चोरों ने खंगाला
Updated at : 20 Jul 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

छह लाख की चोरी विष्णुपद थाने में दर्ज हुआ मामला एक घर की मालकिन आंख का इलाज कराने कोलकाता गयी थीं तो दूसरे घर के मालिक अपनी बहन के यहां नवादा गया : इन दिनों शहर में घर बंद कर किसी दूसरे जगह पर जाना लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है. बंद घरों […]
विज्ञापन
छह लाख की चोरी विष्णुपद थाने में दर्ज हुआ मामला
एक घर की मालकिन आंख का इलाज कराने कोलकाता गयी थीं तो दूसरे घर के मालिक अपनी बहन के यहां नवादा
गया : इन दिनों शहर में घर बंद कर किसी दूसरे जगह पर जाना लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है. बंद घरों को चोर इन दिनों बड़े आराम से अपने निशाने पर लेकर हाथ साफ कर रहे हैं.
विष्णुपद थाना क्षेत्र के मधुसूदन कॉलोनी दो बंद घरों में करीब छह लाख रुपये के सामान व नकदी की चोरी हुई है. मधुसूदन कॉलोनी की रहनेवाली वीणा देवी घर बंद कर कोलकाता में रहनेवाले अपने बेटे के पास आंख का इलाज कराने एक माह पहले गयी थीे. बुधवार की सुबह बगल के लोगों ने कोलकाता फोन कर वीणा देवी को बताया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है.
देर शाम जब वह कोलकाता से गया पहुंचीं, तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त है. घर में रखे 26 हजार नकद व लगभग चार लाख रुपये के जेवर व कीमती सामान गायब हैं.
इधर मधुसूदन कॉलोनी के रहनेवाले विजय कुमार वर्मा नौ जुलाई से अपनी बहन के यहां नवादा गये हुए थे. बुधवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने उन्हें भी सूचना दी कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. उसके बाद श्री वर्मा यहां पहुंचे तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है.
अलमारी में रखे 36 हजार रुपये नकद व 85 हजार रुपये के गहने व कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी है. दोनों ने चोरी की लिखित शिकायत विष्णुपद थाने में दी है. विष्णुपद थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही चोरी के मामलों का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
चोरों का आतंक बढ़ा, घर बंद कर जाना मुश्किल
इन दिनों शहर में लगातार बढ़ रहे चोरों के आतंक से आम लोग काफी त्रस्त हैं. गया शहर में चोरों के लिए बंद घर सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है. लोगों को अब घर बंद कर जाना ही शहर में खतरनाक साबित हो रहा है.
चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है. पुलिस हर घटना के बाद छानबीन कह कर अपना पल्ला झाड़ लेती है. इतना ही नहीं पिछले दिनों डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में घर में घुसे चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंपा. चोर थाने से चकमा देकर फरार हो गया. वह भी अब तक दोबारा पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है. दो दिन पहले थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कालीबाड़ी व कोतवाली अंतर्गत जीबी रोड के आनंदी माई मंदिर के पास बंद घर से लाखों की चोरी के मामले का उद्भेदन पुलिस अबतक कर भी नहीं कर सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




