पुलिसकर्मियों का मना 15वां शहादत दिवस

Updated at : 04 Jul 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का मना 15वां शहादत दिवस

परैया : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस कर्मियों का 15वां शहादत दिवस मंगलवार को थाना परिसर में मनाया गया. उपस्थित सभी अधिकारियों, प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने घटना में शहीद अवर निरीक्षक सुरेश पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सीताराम सिंह व रसोइया अर्जुन पासवान के स्मृति पटल के सामने दो मिनट का मौन रखा. […]

विज्ञापन
परैया : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस कर्मियों का 15वां शहादत दिवस मंगलवार को थाना परिसर में मनाया गया. उपस्थित सभी अधिकारियों, प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने घटना में शहीद अवर निरीक्षक सुरेश पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सीताराम सिंह व रसोइया अर्जुन पासवान के स्मृति पटल के सामने दो मिनट का मौन रखा. शहीद रसोइया अर्जुन पासवान की वृद्ध मां बिफिया देवी व पत्नी कुमकुम देवी को डीएसपी नरेंद्र सिंह व थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट किया गया. टिकारी डीएसपी श्री सिंह ने लोगों से शांति बनाये रखने में सहयोग का आग्रह किया.
बता दें कि दाे जुलाई 2003 की देर रात सैकड़ों नक्सलियों के द्वारा थाने पर हमला कर िदया था. घटना में नक्सलियों से बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए सब इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश पासवान, एएसआइ सीताराम सिंह व रसोइया अर्जुन पासवान की जान चली गयी थी. श्रद्धांजलि सभा में एएसआइ परमानंद सिंह, शिवमंदिर सिंह, जगन्नाथ ठाकुर, के साथ थाने के सभी सुरक्षा बल व चौकीदार उपस्थित हुए.
स्थानीय प्रतिनिधियों में पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह, सरपंच रणविजय सिंह, सरपंच महेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चनेश्वर मांझी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी आदि भी शामिल थे. घटना में मृत रसोइया की पत्नी कुमकुम देवी निबंधन कार्यालय में अनुकंपा पर नौकरी कर रही हैं. वह अपने तीन पुत्री व एक पुत्र के साथ गया में रह रही है. मृतक के भतीजा को स्थानीय थाने में एसपीओ के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन