जैन मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ की गयी गर्भ कल्याणक पूजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : जैन मंदिर में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को गर्भ कल्याणक पूजा हुई. मंदिर में सुबह मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई इस पूजा में काफी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए. भगवान महावीर की पूजा पारंपरिक विधि विधान के साथ भवर लाल व राजेश कुमार ने की. […]
विज्ञापन
गया : जैन मंदिर में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को गर्भ कल्याणक पूजा हुई. मंदिर में सुबह मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई इस पूजा में काफी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए. भगवान महावीर की पूजा पारंपरिक विधि विधान के साथ भवर लाल व राजेश कुमार ने की. इसके बाद दोपहर में शोभा यात्रा निकाली गयी.
इसके उपरांत पूजा पाठ के एक विधान के मुताबिक माता बनी धनपति देवी सेठी की गोदभराई की रस्म संपन्न हुई. रथ पर सवार होकर वह जैन मंदिर पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया. यहीं पर विधि विधान के साथ गोदभराई की रस्म हुई. आचार्य जी द्वारा यहां प्रवचन दिया गया. इसके उपरांत देर रात यहां गीत संध्या का कार्यक्रम चला. इस अवसर पर रंजना, मोनिका अजमेरा, आशा सेठी, आशा काला, खुशबू पांडेय, कीर्ति छाबड़ा, उषा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










