गया : इनामी नक्सली सहित पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

Published at :02 Jun 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
गया : इनामी नक्सली सहित पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

गया : जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करते थे उसके ही मालिक से नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगें जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें 25 हजार रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है. पूछताछ में नक्सलियों ने एक कंस्ट्रक्शन […]

विज्ञापन

गया : जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करते थे उसके ही मालिक से नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगें जाने का मामला सामने आया है.

इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें 25 हजार रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है. पूछताछ में नक्सलियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 50-50 हजार रुपये चार बार लेवी लेने की बात कबूल की है.

एसएसपी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी से नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगने की सूचना मिल रही थी. टीम गठित कर जांच कराने पर पता चला कि कंपनी में काम करनेवाला मुंशी ही लेवी की वसूली करा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन