बिहार : जानें गया में राजधानी एक्स पर क्यों हुआ पथराव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : कोलकाता से नयी दिल्ली जा रही 12301 कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर गया में पथराव करने का मामला सामने आया है. शनिवार रात गया जंक्शन के सेक्टर सात-आठ के पास से राजधानी एक्सप्रेस गुजर रही थी, तो शरारती तत्वों ने उस पर पत्थरबाजी कर दी. इससे ट्रेन के कोच बी-10 की एक खिड़की का […]
विज्ञापन
गया : कोलकाता से नयी दिल्ली जा रही 12301 कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर गया में पथराव करने का मामला सामने आया है. शनिवार रात गया जंक्शन के सेक्टर सात-आठ के पास से राजधानी एक्सप्रेस गुजर रही थी, तो शरारती तत्वों ने उस पर पत्थरबाजी कर दी.
इससे ट्रेन के कोच बी-10 की एक खिड़की का शीशा टूट गया. घटना की सूचना पाते ही आरपीएफ, जीआरपी व सीआईबी की टीम गया जंक्शन पर पहुंची और ट्रेन की स्थिति को देखा. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि शरारती तत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की थी. पत्थरबाजी मामले में आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी जारी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










