पटना एयरपोर्ट पर धुंध की छाया, 400 मीटर तक घटी विजिबिलिटी, देर से उड़े 13 विमान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Dec 2020 6:40 AM
स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8741 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी.
पटना. पटना एयरपोर्ट पर धुंध से मंगलवार को भी विमानों की आवाजाही प्रभावित रही और देर से 13 विमान उड़े.
सुबह घने धुंध के कारण रनवे के आसपास 400 मीटर तक विजिबिलिटी घट गयी. दोपहर 11 बजे एक हजार मीटर से ऊपर विजिबिलिटी हुई और 2.55 घंटे की देरी से दोपहर 11.15 में यहां पहली लैंडिंग हुई.
स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8741 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी.
10-11 घंटे पहले ही आ गये थे यात्री : भारत बंद को देखते हुए कई हवाई यात्री 10-11 घंटे पहले ही एयरपोर्ट पर आ गये थे.
इसके कारण वहां अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ भाड़ दिखी. विमानों की देरी के कारण इनमें से कई को तीन-चार घंटा तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा.
इससे परेशानी कई यात्रियों ने हंगामा भी किया.स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8719 सबसे अधिक देरी से आने वाली फ्लाइट थी, जो 4.20 घंटे की देरी से आयी. इसके साथ अन्य 13 फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयी और गयीं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










