बिहार में फिल्म एक्टिंग की अब होगी पढ़ाई, FTII पुणे के साथ आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी करने जा रहा है ये करार

Published at :27 Feb 2023 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फिल्म एक्टिंग की अब होगी पढ़ाई, FTII पुणे के साथ आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी करने जा रहा है ये करार

पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बिहार के युवाओं को एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, प्रोडक्शन डिजाइन, एक्टिंग, डांसिंग के साथ साथ फिल्म से जुड़े अन्य ट्रेनिंग का कोर्स चलायेगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार में अब फिल्म एक्टिंग से लेकर प्रोडक्शन तक की पढ़ाई होने जा रही है. इसके लिए भारत के सर्वश्रेष्ट फिल्म एक्टिंग स्कूल से करार होने जा रहा है. पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बिहार के युवाओं को एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, प्रोडक्शन डिजाइन, एक्टिंग, डांसिंग के साथ साथ फिल्म से जुड़े अन्य ट्रेनिंग का कोर्स चलायेगा. इसके लिए आर्यभट्‌ट यूनिवर्सिटी, बिहार फिल्म विकास निगम और पुणे FTII के बीच अप्रैल माह में समझौता होने की उम्मीद है.

एक कोर्स में करीब 40 सीट संभव 

कला-संस्कृति विभाग के अधिकारी के अनुसार बिहार में फिल्म मेकिंग के कई कोर्स शुरू किया जायेगा. जहां एक कोर्स में करीब 40 सीट हो सकती है, लेकिन अभी सीटों की संख्या तय नहीं है. यह घट-बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि पहले स्टूडेंट यह तय करेंगे कि वह कौन से कौन से कोर्स करना चाहते हैं. उसी के मुताबिक एडमिशन किया जाएगा. यहां ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को बिहार में बनने वाली फिल्मों में काम करने के लिए पहले मौका मिलेगा.

Also Read: बिहार में गर्मी बढ़ाएगी किसानों की टेंशन, आम व लीची के साथ-साथ गेहूं व मकई को लेकर एडवाइजरी जारी
बिहार सरकार ला रही है फिल्म पॉलिसी 

अधिकारी ने कहा कि करार होने के बाद कार्यभट्ट यूनिवर्सिटी की ओर से फिल्म निर्माण से संबंधित कोर्स की ट्रेनिंग देने के लिए पुणे और मुंबई के नामी टीचर्स और कलाकार बिहार आयेंगे. विशेष रूप से बिहार के नामी एक्टर को प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार में बुलाया जाएगा. इसमें प्रकाश झा, शत्रुघ्न सिन्हा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, नीतू चंद्रा आदि के साथ अन्य कलाकारों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार बहुत जल्द अपनी फिल्म पॉलिसी लांच करने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन