छपरा में चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी भयंकर आग, देखते ही देखते पूरी बस्ती हो गई राख

बिहार में पछुआ हवा के कारण आगलगी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सारण जिले का है. सोमवार को यहां चूल्हे से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गयी. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया.
छपरा. बिहार में पछुआ हवा के कारण आगलगी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सारण जिले का है. सोमवार को यहां चूल्हे से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गयी. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी की इस घटना में करीब 30 घर जलकर राख हो गये. घटना तरैया थाना क्षेत्र के खराटी महादलित बस्ती की है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह घर की महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही थीं. इसी दौरान चिंगारी निकली और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जबतक एक घर में लगी आग पर काबू पाया जाता, आग देखते ही देखते पूरी बस्ती में फैल गयी. अगलगी की इस घटना के बाद पूरी बस्ती में चीख पुकार मच गई. लोग अपना और अपने परिजनों की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंची. दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि तबतक पूरी बस्ती जलकर स्वाहा हो चुकी थी. अगलगी की इस घटना में ग्रामीणों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. उनके पास अब सिर्फ शरीर पर कपड़े ही बच पाये हैं. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अग्निपीड़ितों को हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




