दो बच्चों के पिता ने किया नाबालिग से दुराचार, चार दिनों तक चली पंचायत, दुष्कर्मी पर लगाया 11 लाख का जुर्माना

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

देवरिया कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के मामले में लगातार चौथे दिन भी पंचायत हुई. इसमें पंचों ने पीड़िता को गर्भपात व शादी कराने का खर्च आरोपी को देने का फरमान सुनाया है.

विज्ञापन

देवरिया कोठी. देवरिया कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के मामले में लगातार चौथे दिन भी पंचायत हुई. इसमें पंचों ने पीड़िता को गर्भपात व शादी कराने का खर्च आरोपी को देने का फरमान सुनाया है. आरोप है कि पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने वायरल करने की धमकी देकर तीन माह पहले दुषर्ष्म किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरोपी को 11 लाख रुपये पीड़िता को देने का फैसला

गांव में चर्चा है कि पंचों ने आरोपी को 11 लाख रुपये पीड़िता को देने का फैसला सुनाया है. पंचायती देर रात तक गांव के गुप्त स्थान पर हुई. इसमें पीड़िता का किसी योग्य चिकित्सक से गर्भपात कराने की सलाह पंचों ने दी. इसका खर्च भी आरोपी को देना होगा.

पुलिस को पंचायत की जानकारी नहीं

जानकारी हो कि एक गांव में दो बच्चों के पिता ने नाबालिग का दुष्कर्म कर अशलील वीडियो बनाया. उसे वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद पीड़िता के पिता ने एसडीपीओ सरैया, महिला थाना और देवरिया थाने में आदेवन दिया. देवरिया थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि पंचायती होने की जानकारी नहीं है. जांच की जा रही है.

एसडीपीओ को आवेदन देकर लगायी थी इंसाफ की गुहार

देवरिया कोठी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के परिजनों ने सरैया एसडीपीओ को दिये आवेदन में बताया था कि नाबालिग बच्ची शौच करने गयी थी. इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को गलत नियत से पकड़ लिया. वह पहुंचे तो आरोपी ने हाथ छोड़ दिया. बच्ची ने बताया कि 10 जून, 2023 को घर में कोई नहीं था. उस दिन आरोपी जबरन घर में घुस गया और पानी पिलाने को कहा. घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी. परिजनों का कहना है कि जब उनको इस घटना की जानकारी हुई तो वह तीन माह की गर्भवती थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन