Bihar News: रास्ते में टूट कर गिरा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2021 12:25 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में करंट के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के भारथु गांव में हुआ है. ये तीनों मवेशी के लिए घास काटने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार टूटकर पहले से गिरा हुआ था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में करंट के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के भारथु गांव में हुआ है. ये तीनों मवेशी के लिए घास काटने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार टूटकर पहले से गिरा हुआ था. जिसके चपेट में तीनों लोग आ गए. इस हादसे मे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में पति, पत्नी और उनके गोतिया के एक महिला शामिल है. घटना घोसी थाना क्षेत्र के भारथु गांव के बधार की है.

जानकारी के अनुसार सभी मृतक खिरौटीगढ़ के रहने वाले है. परिजनों ने बताया कि उमेश बिंद पत्नी कारी देवी एवं उसके एक गोतिया की एक महिला कोशमी देवी मवेशी के लिए भारथु गांव के बधार में घास काटने जा रही थी. इसी बीच पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा था जिसे वो लोग देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए, जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई.

इस घटना के दौरान जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में सभी लोगों को घोसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन