ePaper

Earthquake in Bihar: बिहार में कई जगहों पर महूसस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Updated at : 05 Apr 2021 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Earthquake in Bihar: बिहार में कई जगहों पर महूसस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Bihar: बिहार के अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में सोमवार रात करीब नौ बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बिहार के सीमांचल क्षेत्र में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किये गए हैं. लोग सहम गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए.

पटना, भागलपुर, अररिया, कटिहार और किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. साहेबगंज में महसूस किया गया भूकंप का झटका. गंगा में लहरें उठने की खबर है. हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

एएनआई के मुताबिक, सिक्कीम नेपाल बोर्डर है भूकंप का केंद्र है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गयी है. विस्तृत खबर का इंतजार है.

Also Read: Bihar Board Matric Result: बिहार के हर जिले में क्यों ना स्थापित हो सिमुलतला जैसा विद्यालय? जानिए इस ‘टापर्स की फैक्ट्री’ की कहानी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के कई जिलों में सोमवार रात 8.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. कुछ सकेंड के इतजार पर ही दो बार धरती डोली. कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए. सुपौल, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, लखीसराय और भागलपुर में भूकंप के झटके आने की सूचना है. विस्तृत विवरण का इंतजार है.

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन