Bihar News: नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से मां-बाप का किया कत्ल, भाभी ने भागकर किसी तरह बचायी जान

Bihar News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मन्नान बस्ती निवासी दिलजान ने धारदार हथियार से अपने मां-बाप की हत्या कर दी है. हालांकि उसने अपनी भाभी को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी दिलजान को नशे की लत थी.
Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के दुधोटी पंचायत में एक बेटा ने अपने मां-बाप की हत्या धारदार हथियार से कर दी है. यह घटना बुधवार की देर रात की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मन्नान बस्ती निवासी दिलजान ने धारदार हथियार से अपने मां-बाप की हत्या कर दी है. हालांकि उसने अपनी भाभी को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी दिलजान को नशे की लत थी.
घटना के बाद मां जैनक बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता फजलुर रहमान को घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई है. पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. आरोपी दिलजान हमेशा अपने माता-पिता से नशीले पदार्थ के सेवन के लिए रुपयों की मांग करता था. दिलजान की इस हरकत से माता-पिता के साथ ही परिवार एवं आस-पास के लोग भी काफी परेशान थे.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




