ePaper

दोस्त ने ही अपने दोस्त की सोशल मीडिया पर वायरल की गंदी तस्वीर, जानें फ्रेंड ने क्यों किया ऐसा?

Updated at : 20 May 2023 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
दोस्त ने ही अपने दोस्त की सोशल मीडिया पर वायरल की गंदी तस्वीर, जानें फ्रेंड ने क्यों किया ऐसा?

dirty picture in social media गांव की रहने वाली पीड़िता की दोस्त ने लड़की ने अपने ही दोस्त की सोशल मीडिया पर फर्जी एक दर्जन से ज्यादा अकाउंट बनाकर उसकी गंदी तस्वीर को वायरल कर दिया.

विज्ञापन

बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव की रहने वाली एक लड़की की उसकी दोस्त ने ही गंदी तस्वीर वायरल (dirty picture in social media) कर दी है. पुलिस सूत्रों का कहना है की आरोपी लड़की ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी दोस्त की गंदी तस्वीर को वायरल किया है. पुलिस ने पीडित लड़की की शिकायत पर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जांच शुरु कर दिया है.

अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 26 अप्रैल को थाना में एक लड़की ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. उक्त सूचना के आलोक में पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. जांच के क्रम में पता चला कि गांव की रहने वाली पीड़िता की दोस्त ने लड़की ने अपने ही दोस्त की सोशल मीडिया पर फर्जी एक दर्जन से ज्यादा अकाउंट बनाकर उसकी गंदी तस्वीर को वायरल कर दिया.

पुलिस का कहना है कि दोनों लड़की एक गांव की रहने वाली है और दोनों अच्छी दोस्त थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रहा था. इसको लेकर दोस्त ने अपने एक दोस्त को बदनाम करने के लिए उसकी एक गंदी तस्वीर लेकर वायरल कर दी.आरोपी लड़की ने अपनी गुनाह भी स्वीकार कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन