दरभंगा से चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा 21 से, जानिये क्या होगा किराया
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Aug 2021 10:02 AM
दरभंगा की एयर कनेक्टिविटी अब चेन्नई से होने जा रही है. स्पाइस जेट एयरलाइंस 21 अगस्त से चेन्नई के लिए यहां से सीधी विमान सेवा शुरू कर रही है. अबतक वहां जाने के लिए यात्रियों को पटना जाना पड़ता था.
दरभंगा. दरभंगा की एयर कनेक्टिविटी अब चेन्नई से होने जा रही है. स्पाइस जेट एयरलाइंस 21 अगस्त से चेन्नई के लिए यहां से सीधी विमान सेवा शुरू कर रही है. अबतक वहां जाने के लिए यात्रियों को पटना जाना पड़ता था.
स्पाइस जेट का जहाज यात्रियों को लेकर शाम 4.30 बजे यहां से रवाना होगा. दो घंटे 45 मिनट बाद शाम 7.15 बजे विमान चेन्नई हवाई अड्डे पर लैंड करेगा. वहीं चेन्नई एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए दोपहर 1.30 बजे विमान टेक ऑफ करेगा.
2.30 घंटे बाद विमान शाम चार बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गयी है. शुरुआती किराया 5999 रुपये रखा गया है. बता दें कि पिछले कई माह से लोग दरभंगा से चेन्नई के बीच सीधी हवाई सेवा की मांग कर रहे थे.
इस रूट पर यात्रियों की अच्छी-खासी संभावित संख्या के मद्देनजर कंपनी ने 21 से सेवा शुरू करने का निर्णय लिया. विदित हो कि इससे पहले इस रूट पर कनेक्टिंग सेवा थी. इसमें यात्रियों को चार घंटे से अधिक का समय लग जाता था. किराया भी छह हजार से अधिक था.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










