Dengue: दिन में नहीं रात में भी काटते है डेंगू के मच्छर, जानें वो झूठ जिन्हें सच माना तो पकड़ लेंगे बिस्तर

Published at :21 Oct 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Dengue: दिन में नहीं रात में भी काटते है डेंगू के मच्छर, जानें वो झूठ जिन्हें सच माना तो पकड़ लेंगे बिस्तर

Dengue: बिहार में डेंगू की स्थिति भयावह होती जा रही है. कई लोगों ने इससे अपनी जान तक गवां दी है. डेंगू से जूड़ी लोगों में कई भ्रम व्याप्त है. पीएमसीएच के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बीके चौधरी बताते हैं कि डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है. जानकारी से साथ बचाव करने की जरूरत है.

विज्ञापन

Dengue: बिहार में डेंगू की स्थिति भयावह होती जा रही है. राज्य में पिछले छह वर्ष के डेंगू संक्रमण का रिकार्ड टूट गया है. 24 घंटों के दौरान केवल पटना में 436 लोग डेंगू के डंग का शिकार हुए हैं. राजधानी में वर्तमान में 4129 डेंगू के एक्टिव केस हैं. डेंगू को लेकर लोगों में बड़ा भ्रम है. पीएमसीएच के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बीके चौधरी बताते हैं कि डेंगू को लेकर लोगों में भ्रम कई भ्रम है. स्व-इलाज के कारण कई मरीजों की हालत बिगड़ रही है. एक सबसे बड़ा भ्रम लोगों में है कि डेंगू के मच्छर केवल दिन में काटते हैं. डेंगू के मच्छर दिन के साथ रात में भी सामान्य रूप से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं.

तीन फीट से ऊपर भी उड़ सकते हैं डेंगू के मच्छर

पीएमसीएच के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बीके चौधरी बताते हैं कि ये भ्रम लोग न पाले कि डेंगू का मच्छर तीन फीट से ऊपर नहीं उड़ सकता है. डेंगू का मच्छर कई फीट उपर तक उड़ सकता है. लिफ्ट या किसी अन्य माध्यम से कई फ्लोर ऊपर तक आ सकता है. बुखार होने पर पेरासिटामोल लें. डिस्प्रिंन न लें. इससे मरीज की स्थिति काफी खराब हो सकती है. इसके साथ ही, चिकित्सक पपीते का पत्ता या बकड़ी का दूध लेने की सलाह नहीं देते हैं. बुखार दो दिन से ज्यादा होने पर डेंगू का जांच कराएं. अपने मन से एंटीबॉयोटिक न लें.

ज्यादा से ज्यादा पीये पानी

डेंगू में मरीज को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. डॉ बीके चौधरी ने बताया कि नारियल पानी, जूस, दाल का पानी, दूध, ओआरएस, ग्लूकोज आदि लेते रहें. इसके साथ ही, खाने में कम मसाले वाला और घर का बना ताजा खाइये. इसके साथ ही, शरीर के किसी भी अंग से ब्लीडिंग या मल काला होने पर तुरंत चिकित्सक से मिले. शरीर में लाल रैसेज होने पर भी चिकित्सक को बताएं. सर्दी खासी के साथ ही अगर तेज बुखार हो तो भी डेंगू की जांच कराएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन