छपरा में जहरीली शराबकांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 80 से अधिक लोगों की हुई थी मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2022 12:42 PM
बिहार के छपरा में जहरीली शराबकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. नकली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है.
पटना: बिहार के छपरा में जहरीली शराबकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. नकली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. आरोपी का नाम राम बाबू है जिसकी उम्र लगभग 35 साल है.
मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने शराब में केमिकल डालकर उसे तैयार किया था जिसे पीने की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी.
बता दें कि छपरा के मशरख में जहरीली शराब पीने से अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि सरकारी आंकड़ा 38 है. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे बिहार में खलबली मची हुयी है. विपक्ष पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है. जबकि नीतीश सरकार ने मुआवजा देने से साफ तौर पर मना कर दिया है.
छपरा जहरीली शराबकांड मामले में अब तक मुख्य आपूर्तिकर्ता संजीव कुमार समेत कुल 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की जांच के क्रम में आये तथ्यों के आधार पर इस घटना में और कौन-कौन शामिल है, उन अपराधकर्मियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
छपरा में जहरीली शराब का सेवन करने वाले में मृतकों के अलावे कई ऐसे लोग हैं, जो अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. सारण के मशरक, मढ़ौरा, इसुआपुर और अमनौर प्रखंड में ही ये मौतें हुईं हैं. आशंका जतायी जा रही है कि अभी मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. क्यों कि कई लोगों का हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. गंभीर मरीजों का इलाज छपरा सदर अस्पताल, पीएमसीएच और एनएमसीएच में चल रहा है. मामले की जांच छपरा पुलिस के अलावे मानवाधिकार की टीम भी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










