Bihar: सड़क पर मौत कर रही थी इंतजार, दो दोस्तों ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा

Edited by Prashant Tiwari
Updated:
विज्ञापन

दोनों मृतक की फोटो

Bihar: बांका जिले के भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात कैतपुरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी 24 वर्षीय गुलशन कुमार (पिता स्व. श्रीकांत मंडल) और अंबा गांव निवासी रंजन यादव (पिता ब्रह्मदेव यादव) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar. बांका, सुभाष बैद्य: भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात कैतपुरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों युवक एक ही बाइक से बाराहाट से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ट्रक को मौके से पकड़ लिया.

गुलशन के पिता की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत 

मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी 24 वर्षीय गुलशन कुमार (पिता स्व. श्रीकांत मंडल) और अंबा गांव निवासी रंजन यादव (पिता ब्रह्मदेव यादव) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार के पिता श्रीकांत मंडल की कुछ माह पूर्व ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने इलाके के लोगों को दहला दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हादसे के दौरान ही हो गई मौत: बाराहाट थानाध्यक्ष  

बाराहाट थानाध्यक्ष महेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: बिहार-नेपाल बॉर्डर से प्रभात खबर की पड़ताल: मायागंज चौकी से नेपाली अफसर और जवान फरार, जनता परेशान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन