पटना के फुलवारी शरीफ में हाइवा से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दो युवकों की हालत गंभीर, परिजनों ने काटा बवाल

पटना के फुलवारी शरीफ में निर्माणाधीन नेउरा रेल खंड पर निर्माण सामग्री लाने वाले हाइवा ने एक बाइक को रौंद दिया. इस बाइक पर सवार एक युवक की मौत हादसे में हो गयी जबकि दो अन्य बाइक सवारों की हालत गंभीर बनी हुई है.
पटना के फुलवारी शरीफ में निर्माणाधीन नेउरा रेल खंड पर निर्माण सामग्री लाने वाले हाइवा की चपेट में एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए. इस हादसे में घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. जबकि इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को पटना एम्स में भेजा गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वहीं इस हादसे से स्थानीय लोगों का गुस्सा उबला हुआ है. उक्त हाईवा पर लोगों ने पथराव किया और क्षतिग्रस्त कर दिया. मुआवजा की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में लोग वहां को हंगामा करने लगे. मृतक के परिजन घटनास्थल पर जमा होकर विलाप कर रहे हैं. स्थानीय थाना अध्यक्ष सफीर आलम दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है.
(खबर अपडेट की जा रही है..)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










