Video: गया के प्रसिद्ध रुक्मणि तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, कपड़े से बरामद हुआ चाकू

Updated at : 14 Sep 2023 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Video: गया के प्रसिद्ध रुक्मणि तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, कपड़े से बरामद हुआ चाकू

गया के रुक्मिणी तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है. जिसे स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई होगी.

विज्ञापन

गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध रुक्मणि तालाब में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. जिसे एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा तालाब से बाहर निकाला गया. मृतक के कपड़े से एक चाकू बरामद किया गया है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है.

गुरुवार की सुबह रुक्मणि तालाब के आसपास रहने वाले लोग जब तालाब के किनारे टहलने के लिए पहुंचे तो तालाब में शव उपलाता हुआ दिखा. लोगों ने इस बात कि सूचना विष्णुपद थाने को दी. इस बीच बड़ी संख्या में तालाब के पास इलाके के लोग जुट गए. वहीं विष्णुपद थाने की पुलिस टीम भी एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालने जुट गई. शव को गोताखोर ने निकाल कर तालाब के पथ पर रखा. इस बीच शव की शिनाख्त के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस की टीम ने शव की तलाशी ली तो उसके कपड़े से एक चाकू व एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में युवक कब और कैसे डूब गया इस बात की भनक तक आसपास के लोगों को नहीं लगी. शव को शिनाख्त के लिए 72 घण्टे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन