वैशाली के खेत में मिला तीन दिनों से लापता पटना के युवक का शव, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2023 3:56 PM
बीते तीन दिनों से लापता पटना के युवक का शव वैशाली के मल्लिकपुर इलाके में खेत से बरामद हुआ है. शव बरामदगी की सूचना के बाद परिजन और सथानीय लोग आक्रोशित होकर चेकपोस्ट स्थित स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. साथ ही शव को बीच सड़क पर रखकर नारेबाजी की.
पटना. बीते तीन दिनों से लापता पटना के युवक का शव वैशाली के मल्लिकपुर इलाके में खेत से बरामद हुआ है. शव बरामदगी की सूचना के बाद परिजन और सथानीय लोग आक्रोशित होकर चेकपोस्ट स्थित स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. साथ ही शव को बीच सड़क पर रखकर नारेबाजी की. पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर जाम को छुड़ाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकावगंज इलाके में पिछले तीन दिनों से लापता युवक नीतीश कुमार का शव वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के मल्लिकपुर के खेत में मिला. शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. वही परिजनों ने नीतीश कुमार के दोस्तों पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजन शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा किया. वही पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
इस हंगामे की वजह से स्टेट हाइवे जाम होने के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर जाम को छुड़ाया. बताया जाता है की रिकाव गंज इलाके के रहने वाले चनारिक राय ने अपने पोते को अपने दोस्तों के साथ तीन दिन पहले कहीं जाता हुआ देखा था, जो वापस अपने घर नहीं लौटा. परिजनों ने मालसलामी थाना में नीतीश कुमार की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाया था और आज उसका शव राघोपुर के मल्लिकपुर से बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










