सुपौल में सड़क किनारे मिला चार युवकों का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस बता रही ये कारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2022 11:43 AM
सुपौल में सुबह-सुबह सड़क के किनारे चार युवकों का शव बरामद हुआ है. चार युवकों का शव एक साथ बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. घटना इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र की है.
सुपौल. सुपौल में सुबह-सुबह सड़क के किनारे चार युवकों का शव बरामद हुआ है. चार युवकों का शव एक साथ बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. घटना इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. उधर, घटना से गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की.
मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे. रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है.
घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बीरपुर के गोल चौक पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मृतक के परिजनों का कहना है कि चारों की हत्या की गयी है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टाया इसे सड़क हादसा बता रही है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिये शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










