बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का डेट बदला, जानिए कांग्रेस ने तय की कौन सी नयी तारीख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2022 6:43 PM
बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का डेट बदल गया है. कांग्रेस की ओर से यात्रा की नयी तारीख भी घोषित कर दी गयी है. बिहार में 28 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा अब नयी तारीख पर शुरू होगी. बिहार में भारत जोड़ो यात्रा अब 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी.
पटना. बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का डेट बदल गया है. कांग्रेस की ओर से यात्रा की नयी तारीख भी घोषित कर दी गयी है. बिहार में 28 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा अब नयी तारीख पर शुरू होगी. बिहार में भारत जोड़ो यात्रा अब 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी. पूर्व निर्धारित योजना के तहत ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को बांका से रवाना करेंगे. बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने वाली यह यात्रा 1023 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बोधगया में खत्म हो जाएगी.
कांग्रेस की ओर से बिहार में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के डेट में अचानक बदलाव कर दिया गया है. पहले 28 दिसंबर से यह यात्रा बिहार में शुरू होनी थी, लेकिन अब उसकी तारीख को बढ़ाकर 5 जनवरी 2023 कर दिया गया है. इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही गयी है. बिहार में 5 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 17 जिलों से होकर गुजरेगी. बाकी 21 जिलों में अलग से यह यात्रा निकाली जाएगी. 60 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में 100 मूल यात्री शामिल होंगे, जो बांका से बोधगया तक का सफल करेंगे.
पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बांका से होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे इसका नेतृत्व करेंगे. वहीं यात्रा के पटना पहुंचने पर एक बड़ी रैली गांधी मैदान आयोजित होगी. उसमें सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन कार्यक्रम गया में होगा, उसमें राहुल गांधी सम्मिलित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










