Darbhanga News: करेंट लगने से पुल निर्माण में लगे युवक की मौत
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 9:51 PM
Darbhanga News:जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी.
Darbhanga News: घनश्यामपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दरभंगा कबीरचक निवासी नथुनी यादव के 32 वर्षीय मनोहर यादव के रूप में की गयी. बताया जाता है कि मनोहर जमालपुर में बन रहे पुल में मुंशी का काम करता था. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे वह चदरा के बने कमरे की सफाई कर रहा था, इसी दौरान बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते जमालपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेते हुए परिजन को सूचना दी. सूचना पर रोते-बिलखते परिजन पहुंचे. इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद आपसी सहमति से शव परिजनों के हवाले कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










