Darbhanga News: बागमती के जलस्तर में वृद्धि जारी, शहर के कबराघाट में घरों में घुसा पानी

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 10:25 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: बागमती के जलस्तर में वृद्धि हो ही रहा है. बीते 24 घंटे में करीब एक फीट और पानी में इजाफा हो गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बागमती के जलस्तर में वृद्धि हो ही रहा है. बीते 24 घंटे में करीब एक फीट और पानी में इजाफा हो गया है. नगर निगम के वार्ड सात कबराघाट में दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बढ़ रहे जलस्तर के कारण नदी के किनारे बसे लोगों रतजगा करना पड़ रहा है. शहरी क्षेत्र में बांध पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है. कबराघाट में नदी के बगल के घरों में पानी प्रवेश कर जाने से आधा दर्जन परिवार घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले गये हैं. मवेशी पालकों की समस्या बढ़ गयी है. पानी से चारा बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. पड़ोसियों के घर के बाहर जैसे-तैसे सामान रख उसे बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. बाढ़ के दबाव को देखते हुए उन पड़ोसियों को भी घर खाली करने का डर सता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन