ePaper

Darbhanga : गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 31 Oct 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga : गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

विधानसभा चुनाव में बेहतर मतदान को लेकर लोक कला मंच के कलाकारों ने गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया.

विज्ञापन

दरभंगा. विधानसभा चुनाव में बेहतर मतदान को लेकर लोक कला मंच के कलाकारों ने गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया. पहले मतदान फिर जलपान, दरभंगा ने भरी उड़ान 06 नवंबर को करें मतदान आदि श्लोगन के माध्यम से कलाकारों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया. नोडल अधिकारी आरती झा की देख-रेख में लोक कला मंच दरभंगा के दल सचिव आलोक कुमार ठाकुर समेत सुरेश कुमार गुप्ता, प्रियंका सिंह, शंभू कुमार, ओम कुमार, संजीव ठाकुर आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया.

मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभात तेरी एवं साइकिल रैली आज

दरभंगा. विधानसभा चुनाव को लेकर विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने-अपने पोषक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इसके तहत शनिवार को प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली निकाली जायेगी. इस आशय का आदेश प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ संजय कुमार ने जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन