बेनीपुर में बंद घरों को बना रहे निशाना, तीन घरों में चोरी से फैली दहशत

Updated:
विज्ञापन

मकरमपुर के लक्ष्मीकांत चौधरी के घर बिखरा

दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सझुआर और मकरमपुर गांवों में चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोर गिरोह पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं. लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल है. सझुआर गांव में दो बंद घरों के ताले तोड़े गए, जबकि मकरमपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी और कमरों की तलाशी ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Benipur News: सझुआर और मकरमपुर में चोरों का धावा

जानकारी के अनुसार सझुआर गांव निवासी देवेंद्र ठाकुर और सुमन ठाकुर के बंद घरों का ताला तोड़ दिया गया. वहीं मकरमपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत चौधरी के घर में घुसकर चोरों ने अलमारी और घर के अन्य हिस्सों को खंगाल डाला. हालांकि घर में नकदी और कीमती सामान नहीं होने के कारण चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा.

पहले भी बन चुका है निशाना

गृहस्वामी लक्ष्मीकांत चौधरी ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं. करीब दो वर्ष पहले भी उनके बंद घर में चोरी हुई थी, जिसमें लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई थी. उसी घटना के बाद उन्होंने घर में नकदी और बहुमूल्य सामान रखना बंद कर दिया था. इसके बावजूद इस बार चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 से 15 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त की मांग

सझुआर गांव के दोनों बंद घरों से कितनी संपत्ति चोरी हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ताले कब तोड़े गए. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोर गिरोह पर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक किसी भी पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: केवटी में सात सूत्री मांगों को लेकर एमएसयू का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, रैयाम चौक पर आंदोलन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन