Darbhanga News: शव घर पहुंचते ही परिजनों में मच गया कोहराम
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 10:17 PM
Darbhanga News:युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
Darbhanga News: गौड़ाबौराम. युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि श्रीराम मुखिया के पुत्र राजन मुखिया की मौत शुक्रवार को चतरा के समीप कमला बलान में डूबने से हो गयी थी. वह नदी से मछली पकड़ने के लिए जाल खोलने गया था. इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. उसका अंतिम संस्कार शनिवार की शाम किया गया. मृतक की मां अनार देवी, पत्नी सुधा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी रह-रहकर बेहोश हो जाती थी. होश में आने पर पति को पुकार रही थी. अपने साथ ले जाने की रट लगा रही थी. बताया जाता है कि मृतक के भाई श्याम मुखिया की मौत एक साल पहले सड़क हादसे में हो गयी थी. वहीं सबसे बड़े भाई प्रीतम मुखिया दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया था. सूचना पर उसके गांव लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों को अब मृतक की तीन पुत्री और एक पुत्र के भरण-पोषण की चिंता सता रही है. शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया. मृतक के पिता ने बताया कि मंझले बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, लेकिन सरकारी लाभ नहीं दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










